@import url('https://fonts.googleapis.com/css2?family=Yatra+Oney=swap'); अनवरत: अपराधी
अपराधी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अपराधी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 16 अक्तूबर 2013

खुली कलई, निकला पीतल

सुमल सिरुमलानी एक साधारण आदमी। काम-धंधे की तलाश, अपराधिक गतिविधियों और अध्यात्म के अभ्यास के बीच उसे जीवन का रास्ता मिल गया। सीधे-सादे, भोले-लोग अपने जीवन के कष्टों के बीच सहज ही साधु-संत टाइप के लोगों पर विश्वास करने लगते हैं कि शायद वे उन के जीवन में कुछ सुख और आनन्द की सृष्टि कर दें, और नहीं तो कम से कम परलोक ही सुधार दें। इसके लिए वे अपना थोड़ा बहुत से ले कर सब कुछ तक समर्पित सकते हैं। उसने अध्यात्म, औषध, योग, संगीत, नृत्य, पुराण आदि आदि... सब को मिला कर घोल बनाया। भक्ति का उद्योग चल निकला, उसके उत्पादन की बाजार में मांग हो गई।

सुमल के आसाराम में रूपान्तरण से उत्पन्न उस का यह उद्योग-व्यापार अच्छा चला तो साधारण आदमी की इच्छाएं जोर मारने लगीं। सबको पूरा करने का साधन जो जुट गया था। अब वह कुछ भी कर सकता था। कोई व्यापारी, उद्योगपति, राजनेता उस के समकक्ष नहीं रहा, वह उन सबसे ऊपर उठ गया। खुद को भगवान के समझने लगा। शायद यह भी समझने लगा हो कि जिन्हें लोगों ने अब तक भगवान समझा है वे भी ऐसे ही बने हों। वह साधारण से विशिष्ट होते-होते खुद को समष्टि समझने लगा। ऊपर उठा तो खुद को विष्णु समझा तो पत्नी लक्ष्मी हो गई, बेटा नारायण साईं और बेटी भारती। सब के सब... सब से ऊपर। लोग, समाज, कानून, राज्य, पुलिस, अदालत, जेल... सब से ऊपर।




र जो ऊपर होते हैं वे ऊपरवालों जैसा व्यवहार भी करते हैं। वह जब भी फंसता तब ऊपराई से काम चलाता लोग झांसे में आ जाते। लेकिन इस बार फंसा तो यह हथियार न चला, पुलिस ने बुलाया तो अपनी ऊपराई से काम चलाने की कोशिश की वह काम न आई तो डर गया। बचने की कोशिश की तो लोगो को फांसने को बनाए गए खुद के जाल में फंसता चला गया। पीछे बचे परिवार ने बचाने की कोशिश की तो वे भी अपनी ऊपराई छोड़ कर साधारण हो गए। कलई खुली तो पीतल नजर आने लगी। उबलती चाशनी में दूध पड़ गया, शक्कर का मैल अपने आप ऊपर आने लगा।

खुद को ऊपर समझने और ऊपराई दिखाने वाले जब साधारण होते हैं तो साधारण व्यक्ति की तरह व्यवहार करते हैं। जब बाकी तीनों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और उनसे पूछताछ का सिलसिला शुरू हुआ है तो वे तीनों भी गायब हैं। मूर्ख, ये भी नहीं जानते कि वे कहीं नहीं बचेंगे। आखिर हाथ पड़ ही जाएंगे। वे चाहते तो सीधे पुलिस के पास जा कर कह सकते थे कि जो पूछना है पूछ लो, जो करना है कर लो। हम सच्चे हैं। ईसा ने बादशाह के फैसले से भागने की कोशिश नहीं की थी, फांसी पर चढ़ गया। तब ईसा के अनुयाइयों की संख्या आसाराम के अनुयाइयों के लाखवें हिस्से से भी कम रही होगी। लेकिन आज इक्कीस शताब्दियों के बाद भी वह दुनिया में करोड़ों लोगों का आदर्श है। पर जो सच्चे नहीं हैं, वे कैसे फांसी या जेल की राह का सामना कर सकते हैं? उनमें तो दूसरे विश्वयुद्ध के अपराधी हिटलर जैसा भी साहस नहीं कि जब अपराधों की सजा मिलने की स्थिति बने तो खुद का जीवन समाप्त कर लें।

गुरुवार, 10 फ़रवरी 2011

रक्षा न करने के अपराधी

स दिन मेरे निर्माणाधीन मकान में आरसीसी छत में कंक्रीट डाली जानी थी। मैं पहुँचा, तो  मजदूर आ चुके थे। वे सभी मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के भील आदिवासी थे। हमारे यहाँ उन्हें मामा कहते हैं और स्त्रियों को मामी। उन के बच्चे भी साथ थे। एक मामी ने एक बल्ली उठाई और पास में खड़े खंबे से तिरछा कर के बांध दिया। फिर उस बल्ली पर रस्सी का एक झूला बनाया और कपड़े से झोली डाल दी। उधर रेत में कपड़ा बिछा कर एक गोद का बच्चा लिटाया हुआ था। मामी ने उसे उठाया और झूले के पास बैठ कर उसे अपना दूध पिलाया और झोली में लिटा कर झुलाने लगी। कुछ ही मिनटों में वह सो गया। मामी उठ कर काम पर लग गई। दिन में काम करते हुए बीच-बीच में वह बच्चे को संभालती रही। ये वे लोग थे जिन की जरूरतें अधिक नहीं बढ़ी थीं। बस कुछ काम चलाने लायक कपड़े। सुबह शाम भोजन चाहिए था उन्हें कुछ वे बचा कर भी रखते थे, बुरे दिनों के लिए या फिर देस में जा कर खेती को कुछ सुधारने या घर को ठीक करने के लिए। वे अपने बच्चों से प्रेम करते हैं, शायद इतना कि वक्त आने पर अपने बच्चों के प्राणों की रक्षा के लिए शायद अपनी जान भी दे दें। यहाँ तक कि कभी तो औरों की रक्षा के लिए प्राण देते भी लोगों को देखा है। कम से कम उन के पास होते तो बच्चे को बाल भी बाकां न होने दें। 
कुत्ता मनुष्य के साथ रहने वाला प्राणी है। कुतिया चार-पाँच बच्चे एक साथ देती है। जब तक बच्चे खुद जीने लायक नहीं होते उन्हें अपने संरक्षण में रखती है, उन के पास किसी को फटकने तक नहीं देती। यहाँ तक कि उन कुत्तों को भी जिनमें शायद कोई उन बच्चों का पिता भी हो। धीरे-धीरे बच्चे खुद जीने लायक हो जाते हैं। इस बीच यदि उस के बच्चों पर कोई मुसीबत आए तो उस मुसीबत पर खुद मुसीबत बन कर टूट पड़ती है। उस हालत में गली के कुत्ते तो क्या इंसान भी उस कुतिया से खौफ खाने लगते हैं। उस से दूर हो कर निकलते हैं। लेकिन मनुष्य ... ?
जैसे-जैसे उस ने जीने के लिए साधन बनाना आरंभ किया, वैसे-वैसे शायद वह खुदगर्ज होता गया। आज इंसान अपने लिए जीता है। कमाता है, समाज में अपना मान बढ़ाता है, फिर उस मान की रक्षा करने में जुट जाता है। इस मान के लिए वह अपने ही बच्चों का कत्ल तक करने से नहीं चूकता। हम हर साल बहुत सारी मान-हत्याओं को अपने आस-पास होते देखते हैं। वह पिता जिस ने अपनी संतान को पाला-पोसा और बड़ा किया, वह माँ जिसने उसे गर्भ में नौ माह तक अपने खून से सींचा, प्रसव की पीड़ा सही, फिर अपना दूध पिलाया, उस के बाद उसे मनुष्यों की तरह जीना सिखाया वे ही इस मान के लिए अपनी संतान के शत्रु हो गए, उन्हें खुद ही मौत की नींद सुलाने को एकदम तैयार। आखिर यह मान इत्ती बड़ी चीज है क्या?
ब आरूषी की हत्या हुई तो कई दिनों तक मैं ने भी औरों की तरह टी.वी. देखने और अखबारों को पढ़ने में बहुत समय जाया किया।  पहले तीन दिनों की टीवी रिपोर्टें देखने के बाद मैं ने सवाल भी उठाया था कि क्या आरुषि के हत्यारों को सजा होगी?  मैं ने कहा था, "हो सकता है कि अपराधी के विरुद्ध अभियोजन भी हो। लेकिन सबूत इस कदर नष्ट किए जा चुके हैं कि उसे किसी भी अदालत में सजा दिया जाना अभी से असंभव प्रतीत होता है।" अब तो सब को पता है सबूत नष्ट किए जा चुके हैं, अब सीबीआई के मुताबिक शक की सुई खुद आरुषी के माता-पिता की और जाती है लेकिन पर्याप्त सबूत नहीं हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने तो पहले ही तलवार को गिरफ्तार कर लिया था, चाहे सबूत उन के पास भी न हों।
म मान लेते हैं कि तलवार दंपति ने आरुषी और हेमराज का खून नहीं किया। लेकिन क्या फिर वे दूध के धुले हैं? मैं और बातों में नहीं जाता। मैं सोचता हूँ, ये कैसे माँ बाप हैं। जिन के बगल के कमरे में इकलौती बेटी की हत्या हो गई, नौकर मारा गया, नौकर की लाश छत पर पहुँच गई और वे सोते पड़े रहे। यहाँ तक कि इस बीच इंटरनेट ऑपरेट भी हुआ। क्या दोनों नशे में मदहोश पड़े थे? ऐसे लोगों को क्या बच्चे पैदा करने का हक भी है। उन्हों ने मातृत्व और पितृत्व दोनों को कलंकित किया। हक न होते हुए भी संतान पैदा की। संतान को पालते रहे, लेकिन एक मूल्यवान वस्तु की तरह, सर पर लगी मान की कलगी की तरह। जिसे गंदी होते ही किसी कूडे़ दान में फैंक दिया जाता है। वे बच्चे की हत्या के अपराधी भले ही न हों लेकिन वे अपनी ही संतान की रक्षा न कर पाने के अपराधी तो हैं हीं। उन्हें सजा मिलनी ही चाहिए।